- Stock: In Stock
- Brand: Jugnoo Prakashan, an imprint of Ektara Trust
- Model: Story Collection
- EAN: 4901
- ISBN: 978-93-49286-80-1
एक
छाते की कहानी | नहीं,
एक छाते के खो जाने की कहानी | नहीं...एक छाते को खो देने के बाद उसको
खोने के लिए पड़ सकने वाली डाँट से बचने को बनाई एक कहानी | नहीं...
कोई एक चीज़ बस कोई एक ही चीज़ कहाँ होती
है | उसका
चीज़-पना हमारे बोलने, बताने,
समझने, समझाने के हर तरीके में घर कर लेता है | जैसे वरुण ग्रोवर के इस किस्से में समन्दर के हरे रंग से मेल
खाता हुआ हरा छाता | वो
छाता आता है तो अपने बयान में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति, देहरादून में आवाजाही के साधन, मौसमी कैलेंडर और दुनिया की पलट गई
जलवायु (साथ में कई कोष्ठक भी) | और
जब वो छाता खो जाता है तो उसके खोने, उसके चोरी, चोर,
शिकायत, तफ्तीश, शनाख्त
(और मन ही मन उलझता जा रहा बे-छाता मास्टरमाइंड) | इन सारे शगलों के बराबर एलन शॉ के चित्र चलते रहते हैं |
हर चित्र में उस एक छतरी की मानो
अलग-अलग भंगिमा उभरी दिखती है |
वरुण ग्रोवर ने एक बहुत साफ सुथरी पारदर्शी भाषा हासिल की है। बच्चों के लिए ऐसी भाषा लिखने वाले कम हैं। इस सिलसिले में ये किताब लेखकों के काम भी आ सकती है।
| Age | |
| Age | 10+ |
| Book Details | |
| Author | Varun Grover |
| Illustrator | Allen Shaw |
| Publisher | Jugnoo Prakashan, an imprint of Ektara Trust |
| Year | 2025 |
| Binding | Paperback |
| ISBN | 978-93-49286-80-1 |
| Language | Hindi |
| No. of Pages | 20 |
| Size | 8.5×8.5 inches |
| Colour | 4 colour print |
